Wednesday, February 5, 2025
More

    Latest Posts

    अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ‘आनंदी’ के लिए माता-पिता मांग रहे न्याय

    अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त को हुआ था, और अगर आज वो हमारे बीच होतीं तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं

    अपने करीब 6 साल के करियर में सभी का दिल जीतने वालीं प्रत्युषा बनर्जी  ने करीब 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता आज भी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं एक्ट्रेस के फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं प्रत्युषा बनर्जी की बर्थ एनिवर्सी पर आपको बताते हैं दिवंगत एक्ट्रेस के बारे में

    बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं प्रत्युषा-

    प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता का नाम शंकर और सोमा बनर्जी है प्रत्युषा बनर्जी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और साल 2010 में अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वो जमशेदपुर से मुंबई आ गईं प्रत्युषा के टैलेटें को उनकी किस्मत का साथ भी मिला और जल्दी ही उन्होंने टीवी पर डेब्यू कर लिया

    प्रत्युषा का छोटा लेकिन दमदार करियर-

    प्रत्युषा एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी लोगों का दिल जीतना जानती थीं प्रत्युषा ने साल 2010 में टीवी करियर की शुरुआत की थी और रक्त संबंध, ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बालिका वधु ने उन्हें बड़ी पहचान दी आनंदी बनकर प्रत्युषा घर घर फेमस हो गईं प्रत्युषा ने झलक दिखलाजा, बिग बॉस 7, ससुराल सिमर का प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, सावधान इंडिया और अधुरी कहानी हमारी जैसे कई शोज में अपना जलवा बिखेरा

    विकास गुप्ता संग जुड़ा नाम-

    प्रत्युषा की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही थी कहा जाता है कि मुंबई आने के बाद प्रत्युषा ने बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा को डेट किया था लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए इसके बाद साल 2015 में प्रत्युषा की एक्टर व निर्माता राहुल राज सिंह संग नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों रिलेशनशिप में आ गए एक वक्त पर एक्ट्रेस का नाम विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ा था

    आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार-

    प्रत्युषा अपने परिवार में अकेली ही कमाई का एक जरिया थीं और एक्ट्रेस के गुजर जाने के बाद से उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है एक इंटरव्यू में प्रत्युषा के पिता ने कहा था कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें काफी कर्ज लेना पड़ा है, जिसे चुकाना अब एक बड़ी समस्या बन गया है प्रत्युषा की मां एक चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती हैं जबकि पिता स्टोरी राइटिंग अब उन्हें बहुत काम नहीं मिलता है

    न्याय के लिए लड़ रहा परिवार-

    प्रत्युषा ने एक अप्रैल 2016 को पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या की थी और उनकी मौत की गुत्थी आज भी पूरी तरह से नहीं सुलझी है दिवंगत प्रत्युषा के परिवार ने एक्ट्रेस के तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर संगीन आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने ही एक्ट्रेस को उकसाया था वहीं राहुल पुलिस गिरफ्त में भी रहे थे लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी प्रत्युषा के परिवार का कहना है कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त तक बेटी के लिए न्याय की मांग करते रहेंगे

    26 अक्टूबर 2015 को आखिरी पोस्ट-

    354 हफ्ते पहले प्रत्युषा के इंस्टाग्राम अकाउंट से आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किया गया था 26 अक्टूबर 2015 को प्रत्युषा ने राहुल राज सिंह संग अपनी एक सेल्फी शेयर की थी ये सेल्फी उन्होंने सोनी टीवी के शो पावर कपल में जाने से पहले शेयर की थी और इसका जिक्र भी अपने इंस्टा कैप्शन में किया था प्रत्युषा के इस पोस्ट पर आज भी फैन्स उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं प्रत्युषा का ये इंस्टा अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन कई सेलेब्स भी इस अकाउंट को फॉलो करते हैं

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    [tdn_block_newsletter_subscribe title_text="Stay in touch" description="VG8gYmUgdXBkYXRlZCB3aXRoIGFsbCB0aGUgbGF0ZXN0IG5ld3MsIG9mZmVycyBhbmQgc3BlY2lhbCBhbm5vdW5jZW1lbnRzLg==" input_placeholder="Email address" tds_newsletter2-image="5" tds_newsletter2-image_bg_color="#c3ecff" tds_newsletter3-input_bar_display="row" tds_newsletter4-image="6" tds_newsletter4-image_bg_color="#fffbcf" tds_newsletter4-btn_bg_color="#f3b700" tds_newsletter4-check_accent="#f3b700" tds_newsletter5-tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-envelope-o" tds_newsletter5-btn_bg_color="#000000" tds_newsletter5-btn_bg_color_hover="#4db2ec" tds_newsletter5-check_accent="#000000" tds_newsletter6-input_bar_display="row" tds_newsletter6-btn_bg_color="#da1414" tds_newsletter6-check_accent="#da1414" tds_newsletter7-image="7" tds_newsletter7-btn_bg_color="#1c69ad" tds_newsletter7-check_accent="#1c69ad" tds_newsletter7-f_title_font_size="20" tds_newsletter7-f_title_font_line_height="28px" tds_newsletter8-input_bar_display="row" tds_newsletter8-btn_bg_color="#00649e" tds_newsletter8-btn_bg_color_hover="#21709e" tds_newsletter8-check_accent="#00649e" embedded_form_code="JTNDIS0tJTIwQmVnaW4lMjBNYWlsQ2hpbXAlMjBTaWdudXAlMjBGb3JtJTIwLS0lM0UlMEElMEElM0Nmb3JtJTIwYWN0aW9uJTNEJTIyaHR0cHMlM0ElMkYlMkZ0YWdkaXYudXMxNi5saXN0LW1hbmFnZS5jb20lMkZzdWJzY3JpYmUlMkZwb3N0JTNGdSUzRDZlYmQzMWU5NGNjYzVhZGRkYmZhZGFhNTUlMjZhbXAlM0JpZCUzRGVkODQwMzZmNGMlMjIlMjBtZXRob2QlM0QlMjJwb3N0JTIyJTIwaWQlM0QlMjJtYy1lbWJlZGRlZC1zdWJzY3JpYmUtZm9ybSUyMiUyMG5hbWUlM0QlMjJtYy1lbWJlZGRlZC1zdWJzY3JpYmUtZm9ybSUyMiUyMGNsYXNzJTNEJTIydmFsaWRhdGUlMjIlMjB0YXJnZXQlM0QlMjJfYmxhbmslMjIlMjBub3ZhbGlkYXRlJTNFJTNDJTJGZm9ybSUzRSUwQSUwQSUzQyEtLUVuZCUyMG1jX2VtYmVkX3NpZ251cC0tJTNF" descr_space="eyJhbGwiOiIxNSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE1In0=" tds_newsletter="tds_newsletter3" tds_newsletter3-all_border_width="0" btn_text="Sign up" tds_newsletter3-btn_bg_color="#ea1717" tds_newsletter3-btn_bg_color_hover="#000000" tds_newsletter3-btn_border_size="0" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjAiLCJiYWNrZ3JvdW5kLWNvbG9yIjoiI2E3ZTBlNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdF9tYXhfd2lkdGgiOjEwMTgsInBvcnRyYWl0X21pbl93aWR0aCI6NzY4fQ==" tds_newsletter3-input_border_size="0" tds_newsletter3-f_title_font_family="445" tds_newsletter3-f_title_font_transform="uppercase" tds_newsletter3-f_descr_font_family="394" tds_newsletter3-f_descr_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" tds_newsletter3-f_descr_font_line_height="eyJhbGwiOiIxLjYiLCJwb3J0cmFpdCI6IjEuNCJ9" tds_newsletter3-title_color="#000000" tds_newsletter3-description_color="#000000" tds_newsletter3-f_title_font_weight="600" tds_newsletter3-f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyMCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE4IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNiJ9" tds_newsletter3-f_input_font_family="394" tds_newsletter3-f_btn_font_family="" tds_newsletter3-f_btn_font_transform="uppercase" tds_newsletter3-f_title_font_line_height="1" title_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMCJ9"]