Sunday, February 9, 2025
More

    Latest Posts

    इन पौधों को घर में लगाकर करें सावन की शुरुआत

    आने वाली 14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही हैं जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित होता हैं जहां शिव की भक्ति करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। इसी के साथ इस महीने में घर पर पौधे लगाना भी शुभ माना गया हैं जो हारियाली लाने के साथ ही सकारात्मकता का प्रवाह करते हैं

    भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप भी इस महीने में अपने घर में कई पौधे लगा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सावन के महीने में घर पर जरूर लगाने चाहिए। ये पौधे मानसिक शांति के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन करते हैं। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे मे

    तुलसी

    घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

    धतूरा

    आप सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। धतूरा भगवान शिव को प्रसाद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे में स्वंय शिव जी का वास होता है। आप मंगलवार और रविवार को धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन और संपत्ति में वृद्धि होने लगती है

    पारिजात

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात को बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है। ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह अपने आप पेड़ से टूटकर गिर जाते हैं। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं

    केला

    घर में केले का पेड़ लगाना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। केले के पौधे की गुरुवार को पूजा की जाती है। इस पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद आप पर सदा बना रहता है

    मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा कभी भी साथ में नहीं लगाना चाहिए। यदि फिर भी किसी कारणवश आपको इन दोनों पौधे को साथ में लगाना पड़ रहा है तो आप मेन गेट के बाई और तुलसी और दाई और केले का पौधा लगा सकते हैं

    चंपा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस पौधे को आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को घऱ में लगाने से परिवार में कलह-कलेश नहीं होता और चारों तरफ से लाभ मिलता है

    बेल पत्र

    सावन महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस महीने में बेल पत्र का पौधा घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर के वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है जिस घर में बेल पत्र का पौधा हो, वहां कभी भी पैसों की समस्या नहीं आती। मां लक्ष्मी भी सदैव आपने कृपा बनाकर रखती हैं

    कनेर

    कनेर की तीन तरह की प्रजातियां होती है। एक सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीले कनेर। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाए जाते हैं। पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय होते हैं

    शमी

    सावन के मौसम में आप शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। इसकी पूजा करने से आपको शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ में सदैव आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    [tdn_block_newsletter_subscribe title_text="Stay in touch" description="VG8gYmUgdXBkYXRlZCB3aXRoIGFsbCB0aGUgbGF0ZXN0IG5ld3MsIG9mZmVycyBhbmQgc3BlY2lhbCBhbm5vdW5jZW1lbnRzLg==" input_placeholder="Email address" tds_newsletter2-image="5" tds_newsletter2-image_bg_color="#c3ecff" tds_newsletter3-input_bar_display="row" tds_newsletter4-image="6" tds_newsletter4-image_bg_color="#fffbcf" tds_newsletter4-btn_bg_color="#f3b700" tds_newsletter4-check_accent="#f3b700" tds_newsletter5-tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-envelope-o" tds_newsletter5-btn_bg_color="#000000" tds_newsletter5-btn_bg_color_hover="#4db2ec" tds_newsletter5-check_accent="#000000" tds_newsletter6-input_bar_display="row" tds_newsletter6-btn_bg_color="#da1414" tds_newsletter6-check_accent="#da1414" tds_newsletter7-image="7" tds_newsletter7-btn_bg_color="#1c69ad" tds_newsletter7-check_accent="#1c69ad" tds_newsletter7-f_title_font_size="20" tds_newsletter7-f_title_font_line_height="28px" tds_newsletter8-input_bar_display="row" tds_newsletter8-btn_bg_color="#00649e" tds_newsletter8-btn_bg_color_hover="#21709e" tds_newsletter8-check_accent="#00649e" embedded_form_code="JTNDIS0tJTIwQmVnaW4lMjBNYWlsQ2hpbXAlMjBTaWdudXAlMjBGb3JtJTIwLS0lM0UlMEElMEElM0Nmb3JtJTIwYWN0aW9uJTNEJTIyaHR0cHMlM0ElMkYlMkZ0YWdkaXYudXMxNi5saXN0LW1hbmFnZS5jb20lMkZzdWJzY3JpYmUlMkZwb3N0JTNGdSUzRDZlYmQzMWU5NGNjYzVhZGRkYmZhZGFhNTUlMjZhbXAlM0JpZCUzRGVkODQwMzZmNGMlMjIlMjBtZXRob2QlM0QlMjJwb3N0JTIyJTIwaWQlM0QlMjJtYy1lbWJlZGRlZC1zdWJzY3JpYmUtZm9ybSUyMiUyMG5hbWUlM0QlMjJtYy1lbWJlZGRlZC1zdWJzY3JpYmUtZm9ybSUyMiUyMGNsYXNzJTNEJTIydmFsaWRhdGUlMjIlMjB0YXJnZXQlM0QlMjJfYmxhbmslMjIlMjBub3ZhbGlkYXRlJTNFJTNDJTJGZm9ybSUzRSUwQSUwQSUzQyEtLUVuZCUyMG1jX2VtYmVkX3NpZ251cC0tJTNF" descr_space="eyJhbGwiOiIxNSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE1In0=" tds_newsletter="tds_newsletter3" tds_newsletter3-all_border_width="0" btn_text="Sign up" tds_newsletter3-btn_bg_color="#ea1717" tds_newsletter3-btn_bg_color_hover="#000000" tds_newsletter3-btn_border_size="0" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjAiLCJiYWNrZ3JvdW5kLWNvbG9yIjoiI2E3ZTBlNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdF9tYXhfd2lkdGgiOjEwMTgsInBvcnRyYWl0X21pbl93aWR0aCI6NzY4fQ==" tds_newsletter3-input_border_size="0" tds_newsletter3-f_title_font_family="445" tds_newsletter3-f_title_font_transform="uppercase" tds_newsletter3-f_descr_font_family="394" tds_newsletter3-f_descr_font_size="eyJhbGwiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ==" tds_newsletter3-f_descr_font_line_height="eyJhbGwiOiIxLjYiLCJwb3J0cmFpdCI6IjEuNCJ9" tds_newsletter3-title_color="#000000" tds_newsletter3-description_color="#000000" tds_newsletter3-f_title_font_weight="600" tds_newsletter3-f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyMCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE4IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNiJ9" tds_newsletter3-f_input_font_family="394" tds_newsletter3-f_btn_font_family="" tds_newsletter3-f_btn_font_transform="uppercase" tds_newsletter3-f_title_font_line_height="1" title_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMCJ9"]